HNN/ किन्नौर
आजादी के अमृत महोत्सव की वर्षगांठ से 1 दिन पूर्व व्यापार मंडल भावानगर के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा रैली में भारी तादाद में स्थानीय लोगों के द्वारा शिरकत की गई। बड़ी बात तो यह है कि भव्यता के साथ निकाली गई इस तिरंगा शोभायात्रा के दौरान लग रहे देश भक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। यह तिरंगा यात्रा भावानगर दुर्गा मंदिर से शुरू होकर आर एस कॉलोनी तक निकाली गई। जिसमें व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, वाइस प्रेसिडेंट सुरेश कुमार भी विशेष रूप से शामिल रहे।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगत सिंह ने लोगों को तिरंगा यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि यह 3 रंग हमारी आन-बान-शान के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह वह राष्ट्रध्वज है जिस का परचम बुलंद करने के लिए ना जाने कितने देशभक्त क्रांतिकारियों और शूर वीरों ने अपना बलिदान दिया है। इस दौरान आजादी में बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया गया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि “हर घर तिरंगा’ से हमें बहुत बड़ा सौभाग्य मिला है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि यूं तो राजनेता अथवा वीआईपी ही तिरंगा लहराए करते थे मगर राष्ट्रीय नेतृत्व ने देश व प्रदेश के हर व्यक्ति को तिरंगा लहराने का सौभाग्य दिया है। वही, जगत सिंह के द्वारा अपना बचपन का सपना साकार करते हुए करीब 36 बरसों के बाद अपने विद्यालय में जाकर तिरंगा लहराया। जगत सिंह जिला किन्नौर का एक परिचित चेहरा है, जो सामाजिक सरोकार कर्मचारियों के लिए भी संघर्षरत रहा है। कर्मचारी नेता रहने के दौरान भी उन्होंने ओपीएस सहित कई मुद्दों पर कर्मचारियों का साथ दिया है।
एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्ति के बाद जगत सिंह अपने गृह क्षेत्र में लोगों के बीच देशभक्ति का जज्बा भी जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो एक शुरुआत है। अगले वर्ष 15 अगस्त से 5 दिन पहले नियमित रूप से प्रभात फेरी भी निकाली जाया करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को यह याद दिलाना होगा कि यह आजादी इतनी सरलता से हमें नहीं मिली है। भावानगर में निकाली गई तिरंगा की भव्य यात्रा में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विद्यासागर, अमरलाल, शिव कुमार, विनोद कुमार, पवन, दिव्यांश, सरोज नेगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group