शिमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा जल्द ही शिमला के रिज मैदान पर स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन, 23 जून को अनावरण की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना का पूरा खर्च राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन उठाएगा।
कैबिनेट मंत्री और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि यह प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में हिमाचल प्रदेश के निर्माणकर्ता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के पास स्थापित की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा नया ट्रस्ट रजिस्टर किया गया
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वीरभद्र सिंह का प्रदेश के लिए योगदान अतुलनीय है और उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने एक नया ट्रस्ट रजिस्टर किया है। इस ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किए जाएंगे। अभी तक इस ट्रस्ट के चार सदस्य बनाए गए हैं और आने वाले समय में इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। फाउंडेशन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा, जिसमें कांग्रेस, बीजेपी और अन्य राजनीतिक दलों के अलावा हर वर्ग के बुद्धिजीवी लोग शामिल हो सकेंगे।
फाउंडेशन से जुड़ी जनता की भावनाएं
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार की ओर से इस प्रतिमा को लगाने की बात कही थी, लेकिन इस प्रतिमा की स्थापना पर होने वाला पूरा खर्च फाउंडेशन द्वारा उठाया जाएगा। इसके लिए आम जनता से भी सहयोग लिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वीरभद्र सिंह से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और लोग उनकी याद में मदद करने के लिए तैयार हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





