HNN / शिमला
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस लोगों की स्वतंत्र प्रेस के प्रति प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ के रूप में मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, वहीं बदलते दौर के साथ इस क्षेत्र में नई चुनौतियां भी उनके समक्ष आई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया भविष्य में भी अपने उच्च आदर्शों के अनुरूप समाज के हितों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक ढंग से उठाते हुए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेगा और सरकार व जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





