लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रजत पदक के बाद अब चम्बा की सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

PRIYANKA THAKUR | 4 अक्तूबर 2022 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की रहने वाली सीमा ने शनिवार को जहां 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। तो वही, सोमवार को फिर सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया है।

सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली सीमा जो छोटे से गांव रेटा में रहती है उसने राष्ट्रीय स्तर पर ना केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया बल्कि जिला सहित हिमाचल का नाम भी रोशन कर दिया है। सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण और रजत पदक के अलावा चार नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सीमा ने बताया कि कोच हुगो वेन डेन की मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। पेरिस ओलंपिक के अलावा अब उनका अगला लक्ष्य चीन में 2022 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]