लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूक्रेन की राजधानी कीव से नाहन की खुशबू लौटी घर

SAPNA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 6:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन से ताल्लुक रखने वाली खुशबू भी यूक्रेन की राजधानी कीव से सकुशल घर वापस लौट आई है। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही नाहन की खुशबू की घर वापसी से जहां परिजन बेहद खुश हैं तो वहीं घर परिवार में उत्सव सा माहौल देखा जा रहा है। नाहन पहुंचने पर खुशबू के परिजनों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों व वार्ड नंबर 11 की पार्षद संध्या अग्रवाल ने उसका मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि खुशबू यूक्रेन की राजधानी कीव में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण करने पहुंची थी, जोकि कीव के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र की तरह एक इलाके में निजी फ्लेट में रह रही थी। इस दौरान खुशबू ने मीडिया से बातचीत में वहां के हालातों का जिक्र करते हुए विस्तार से जानकारी साझा की। खुशबू ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते वह लोग बड़े मुश्किल हालातों में थे, लेकिन सरकार के सहयोग से वह लोग आज अपने घर पहुंचे हैं और बहुत अच्छा लग रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि वह कीव के साथ ग्रामीण क्षेत्र में थे और रोमानिया के रास्ते से स्वदेश पहुंचे हैं। इस कार्य में स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने भी भरपूर सहयोग दिया और साथ ही भारतीय दूतावास के सहयोग से वतन वापसी हुई है। खुशबू ने बताया कि वह लोग निजी कैब से सीमा पर पहुंचे है और उन्हें वहां टेंटो में रखा गया था। समाजसेवी संस्थाएं भोजन इत्यादि का प्रबंध कर रही थी और राष्ट्रीय झंडे के साथ वह लोग सकुशल लौटे हैं। इसके लिए वह सरकार का भी आभार व्यक्त करती है।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]