नाहन
रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का दिया आश्वासन
मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा कर मरीजों का जाना हालचाल
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल प्रशासन से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
रोटरी क्लब संगिनी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ
इससे पहले विनय कुमार ने मेडिकल कॉलेज परिसर में रोटरी क्लब संगिनी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त की जरूरत पड़ने पर यही रक्त किसी की जान बचाने में मददगार साबित होता है।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का विशेष फोकस
विनय कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन न केवल सिरमौर जिला बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग 1200 मरीजों की ओपीडी दर्ज हो रही है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस मेडिकल कॉलेज में कुल 111 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें 85 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
अस्पताल प्रशासन ने दी विस्तृत जानकारी
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तूली और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पाठक ने विधान सभा उपाध्यक्ष का स्वागत किया और कॉलेज की वर्तमान स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल की समस्याओं से भी अवगत करवाया।
उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान, रोटरी क्लब संगिनी की अध्यक्ष दीपा बंसल, महासचिव पारूल गुजराल सहित स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group