Featured News

HNN/शिमला

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की शुरुआत शिमला में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। उन्होंने स्वयं आगे आकर कोष में 51 हजार रुपये की राशि जमा की और जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस कोष का उद्देश्य चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट को मदद पहुंचाना है। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सुख आश्रय कोष में अपना अंशदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के कुल संग्रह का 50 प्रतिशत राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में जमा किया जाएगा और 50 प्रतिशत जिला स्तर के मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में जमा रहेगा।

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के तहत संग्रह के लिए विशेष अभियान भी आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह कोष समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए बनाया गया है और हमें उम्मीद है कि लोग इसमें अपना योगदान देंगे।

Share On Whatsapp