शिमला
ओक ओवर में हुआ जन्मदिन का उत्सव
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी निवास ओक ओवर में अपना 62वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राज्यपाल ने दी टेलीफोन से शुभकामनाएं
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रिज मैदान पर राज्य युवा कांग्रेस द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मॉल रोड से सचिवालय तक जागरूकता वॉकथॉन
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मॉल रोड से हिमाचल प्रदेश सचिवालय तक एक जागरूकता वॉकथॉन की शुरुआत की। इस आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता फैलाना था। वॉकथॉन का आयोजन हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन के दौरान लोगों को हलवा भी वितरित किया।
अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित कई विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, खेल नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, महासचिव अनूप कुमार सकलानी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, महासचिव कमल कृष्ण शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





