Himachalnow / मंडी
सूफी गायक लखविंदर वडाली और इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने दी शानदार प्रस्तुतियां
मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को धर्मपुर के रेशम से बनी शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूफी और बॉलीवुड संगीत की प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या
महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक लखविंदर वडाली मुख्य आकर्षण रहे। उनके सुरों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
श्रीलंका के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
इस कार्यक्रम में श्रीलंका से आए कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर महोत्सव को और अधिक रंगीन बना दिया। महोत्सव के पहले दिन सुबह से ही मंडी में लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।
महोत्सव में कई गणमान्य हुए शामिल
इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, जगदीश रेड्डी, विजय पाल, चेत राम ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group