लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मिशन रिपीट का महा जनसंपर्क अभियान से भाजपा करेगी श्री गणेश

SAPNA THAKUR | 1 अप्रैल 2022 at 5:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

चार राज्यों में भगवा का परचम बुलंद होने के बाद प्रदेश में भाजपा के भी हौसले बुलंद हो गए हैं। 2022 मिशन रिपीट को लेकर भाजपा संगठन लामबंद हो चुका है। शुक्रवार को जिला सिरमौर भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सहित जिला के पांचों मंडल अध्यक्ष तथा तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री तथा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा संयुक्त पत्रकार वार्ता की गई। वार्ता को संबोधित करते हुए विनय गुप्ता ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के दिन महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस महा जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मिशन रिपीट में कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका सुनिश्चित की जा रही है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान के साथ उसकी जिम्मेवारियां भी सुनिश्चित की जाएंगी। विनय गुप्ता ने बताया कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मंत्री के द्वारा किए गए कार्यों के पत्रक लेकर घर-घर जाएगा। कार्यकर्ता इस दौरान पार्टी के इतिहास और संगठन के द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा भी करेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विनय गुप्ता ने बताया कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के घर पर झंडे फहराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक तथा ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों के घर पर उनकी नेम प्लेट लगाकर उन्हें संगठन की ओर से सम्मान दिया जाएगा। वार्ता को संबोधित करते हुए विनय गुप्ता ने बताया कि 2022 के मिशन रिपीट को लेकर कार्यकर्ताओं के दम पर एक बड़ी किलेबंदी तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि 562 ग्राम केंद्र अध्यक्षों के सम्मेलन के साथ-साथ पन्ना कमेटी त्रिदेव पंच परमेश्वर सहित सभी मोर्चों के सम्मेलन व प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे।

बड़ी बात तो यह होगी कि यह सभी सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम अगस्त माह के पहले -पहले निपटा दिए जाएंगे। बरहाल, उपचुनाव में हार के बाद भाजपा संगठन ने बीते कुछ माह में ही डैमेज कंट्रोल को लेकर बड़ा मसौदा तैयार किया है। मिशन रिपीट को एक बड़ी चुनौती मानते हुए ना केवल कार्यकर्ताओं को बल्कि पदाधिकारियों को भी विशेष प्रशिक्षण के साथ तैयार किया जा रहा है। संगठन के समक्ष चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोई भी चुनौती होगी उसके लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई हैं।

आयोजित प्रेस वार्ता में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर चौहान, प्रताप ठाकुर, बलदेव कश्यप, मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, सुरेंद्र नेहरू, सुनील शर्मा, महामंत्री बलदेव कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आरआर शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज, उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र रूप सिंह इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कन्याल, भाजपा के सह प्रभारी अरुण, जिला विस्तारक चंदन पंडित सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]