लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में किन्नौर के देवांश बिष्ट ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

PARUL | 28 जून 2024 at 5:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/किन्नौर

किन्नौर जिला के देवांश बिष्ट ने कांगड़ा के बैजनाथ में आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट खेलकूद प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। देवांश बिष्ट किन्नौर जिला के कल्पा के रहने वाले हैं।

देवांश बिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए अपने कोच बृजलाल चौहान का धन्यवाद किया है। देवांश बिष्ट का सपना ओलिंपिक में खेलकर गोल्ड मैडल हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है। देवांश बिष्ट ने कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए उसे माता-पिता का काफी सपोर्ट मिला है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं देवांश के माता-पिता भी अपने बेटे की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। देवांश बिष्ट का चौथी बार राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ है। तीन बार राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल चुके देवांश बिष्ट चौथी राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल हासिल करना चाहता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें