लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडी में जंगल में मस्ती के दौरान चली गोली, युवक गंभीर घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कोठी गैहरी के तीन दोस्त कूप गलू जंगल में घूमने गए थे, जहां अचानक चली गोली से एक युवक को गंभीर चोटें आईं। अज्ञात शिकारी पर गोली चलाने का संदेह, पुलिस ने जांच शुरू की।

मंडी

रात में हुआ हादसा, गोली के छर्रों से युवक घायल
जिला मंडी के रिवालसर क्षेत्र में एक खौफनाक हादसा सामने आया है। कोठी गैहरी गांव के तीन युवक बुधवार रात कूप गलू जंगल में मौजमस्ती के लिए गए थे, लेकिन अचानक चली गोली के बाद एक युवक छर्रों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीजीआई चंडीगढ़ रेफर, हालत नाजुक
घायल युवक की पहचान कमल के रूप में हुई है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है।

गोली चलाने वाला अज्ञात, पुलिस ने जांच शुरू की
घटना के समय कमल अपने दोस्तों योगराज और धर्मपाल के साथ था। जानकारी के अनुसार, कमल शौच के लिए अलग गया था, तभी गोली की आवाज आई और वह लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस को शक है कि यह गोली किसी अज्ञात शिकारी द्वारा चलाई गई होगी।

डीएसपी बोले – जंगल में हथियारों की भी होगी जांच
डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जंगल में मौजूद युवकों के पास कोई हथियार या संदिग्ध वस्तु थी या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। घायल के दोस्तों के बयान अभी दर्ज नहीं हो पाए हैं क्योंकि वे अस्पताल में उसके साथ मौजूद हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]