HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी भी बारिशें थम नहीं रही है। जिससे लोगों को और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियां हो रही हैं। भारी बारिश के चलते लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण आए दिन कईं हादसे हो रहे हैं। हालातों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी एसडीएम को उनके इलाकों में मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टियां करने के आदेश दिए हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से बारिशें न होने से मौसम साफ बना हुआ था।
लेकिन बीती रात से हो रही लगातार बारिश के कारण चौपाल में भूस्खलन की घटना सामने आई है। घटना में स्कूल जा रही दो लड़कियां भूस्खलन की चपेट में आ गई और मलबे में धंस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौपाल विकास खंड की लिंगजार पंचायत में आने वाली दोनों लड़कियां गांव जुबाचरड़ से लिंगजार स्कूल में जा रही और रास्ते में हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई और बुरी तरह से मलबे से बने दलदल में फंस गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बताया जा रहा है कि एक लड़की इतनी बुरी तरह से कीचड़ में धंस गई थी कि उसे बचाना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया था। लोगों ने काफी मुश्किलों के बाद बच्ची को दलदल से निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यदि बच्चे पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ जाते तो उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता और बच्चे हादसे का शिकार हो जाते।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group