HNN/कांगड़ा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश में 16 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के तहत पालमपुर में 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि यह अभियान दो सितंबर से शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद तीन सितंबर को प्रदेश में, चार से हर जिले में और पांच से मंडल में सदस्यता अभियान की लॉचिंग होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पालमपुर में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी सुमित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। बैठक में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक राजपाल, जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, सदस्यता अभियान बैजनाथ के संयोजक राजेश राणू भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश दत्त शर्मा, जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट, मंडल महामंत्री डॉ. राजकमल, अमरजीत राणा, अध्यक्ष अशोक राणा, रंजना भट्ट, कैप्टन बद्री प्रसाद, ललित कपूर, अमिता राणा, मोनिका शर्मा, राकेश भट्ट, गोपेश शर्मा, पवन सुत, सुदर्शन जंवाल, कैप्टन जयवीर चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





