लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

भाजपा मोदी के नाम पर नहीं, पिछले पांच साल में किए कामों के आधार पर चुनाव लड़े- राजीव शुक्ला

Ankita | 28 अप्रैल 2023 at 4:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर चुनाव लड़े।

बता दें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने शिमला में विकास नहीं किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि शिमला में कांग्रेस ने ही विकास किया है और भाजपा ने पटरी से उतारा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला को भाजपा ने कंकरीट का जंगल बना दिया है।

भाजपा मोदी के नाम पर नहीं, पिछले पांच साल में किए कामों के आधार पर चुनाव लड़े। भाजपा शासन में शिमला अपना गौरव खो चुका है। कांग्रेस उसे लौटाने का काम करेगी। कांग्रेस सरकार शिमला को तारों के जाल से छुटकारा दिलाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]