लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बुखारेस्ट में नाहन की खुशबू ने कहा- अब सुरक्षित हैं हम

PRIYANKA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 9:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

400 बच्चों के साथ रोमानिया के रेस्क्यू कैंप में 3 दिन बाद फ्लाइट की उम्मीद

HNN / नाहन

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कीव से सिरमौर के नाहन की खुशबू बुखारेस्ट में पहुंच गई है। बता दे कि बुखारेस्ट रोमानिया की कैपिटल है। खुशबू ने बताया कि रोमानिया सरकार और एनजीओ ने उनकी बहुत सहायता की है। खुशबू ने बताया कि बुखारेस्ट में भीषण सर्दी पड़ रही है। उसने यह भी बताया कि उसके साथ करीब 400 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

खुशबू का कहना है कि रेस्क्यू कैंप में टेंट के साथ उन्हें स्लीपिंग बैग दिए गए हैं। हालांकि खुशबू को वीडियो कॉल भी किया गया था मगर डाटा की प्रॉब्लम के चलते वीडियो कॉल संभव नहीं हो पाई। खुशबू का कहना है कि अभी उनकी दो या तीन दिन तक लौटने की उम्मीद नहीं है। खुशबू का कहना है कि व्यवस्था को लेकर रोमानिया सरकार जो पहले आए हैं उनको भेजने की व्यवस्था पहले कर रही है। खुशबू ने बताया कि उन्हें खाने पीने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं है।

बस केवल ठंड के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है। खुशबू का कहना है कि हिमाचल के कैंप में और भी बच्चे हो सकते हैं मगर उसकी जानकारी में नहीं है। फिलहाल वह अकेली है। उसके साथ साउथ व अन्य राज्यों के बच्चे हैं। जिनमें विकास कुमार केसरी, सुयश गुप्ता, अंकित सिंह, जितेंद्र जो कि बेंगलुरु से हैं जबकि रांची की प्रेम कुमारी उनके साथ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें