लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस का एजेंडा-आगामी चुनावों में बीजेपी का होगा सूपड़ा साफ़ – एन के पन्डित

PRIYANKA THAKUR | 24 अक्तूबर 2021 at 2:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देने से हिमाचल प्रदेश की महिलाओं में भी नई किरण की उम्मीद जगी है। यह कहना है राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के प्रदेश सह मीडिया इन्चार्ज एन के पन्डित का। एन के पन्डित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जुझारू नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्डित जगदीश शर्मा की कृपा से पिछले कल हिमाचल प्रदेश को राहुल -प्रियंका गाँधी सेना का नया अध्यक्ष मिल गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहले अध्यक्ष बनने का गौरव देव राज को प्राप्त हुआ।

पिछले कल दिल्ली कार्यालय से ही प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देव राज की नियुक्ति की गई जो तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। पन्डित ने हिमाचल के अध्यक्षदेव राज की नियुक्ति पर उनको शुभ कामनायें और बधाई देते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्डित जगदीश शर्मा का आभार प्रकट किया है। पन्डित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के बड़ी तेजी से कदम बढ़ रहे है। हिमाचल प्रदेश से हज़ारों लोग राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस से जुड़ने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन के पन्डित ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा की उस घोषणा का दिल से स्वागत किया है जिसमे उनके द्वारा 40% महिलाओं की भागीदारी राजनीति में सुनश्चित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश में बड़ी तेजी से बढ़ते कदम आगामी विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के लिये संजीवनी बूटी साबित होंगे, जिसके लिये उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्डित जगदीश शर्मा लगातार एक्शन मूड में दिख रहे है और हिमाचल प्रदेश की बागडोर खुद प्रदेश सह मीडिया इन्चार्ज एन के पन्डित ने अपने आप संभाल रखी है।

पन्डित द्वारा अभी और कई नियुक्तियों की बौछार करवाने के लिये कई नाम वेटिंग में अभी चल रहे है। एन के पन्डित ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस का एजेंडा आने वाले चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ करने का है तथा उनका संगठन हिमाचल प्रदेश में बड़ी मजबूती से आगे बढ़ रहा है । पन्डित ने आगामी विधान सभा चुनावों तैयारी को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सिर्फ इतना कहा कि प्रियंका गाँधी एक ऐसी आंधी है कि मोदी सरकार उनको नहीं रोक पायेगी क्योंकि प्रियंका दी आएगी नई क्रांति लाएगी।

प्रियंका गाँधी द्वारा लिये गए तूफानी फैसलों से बीजेपी के नेताओं को रात को नींद और दिन को चैन नहीं आता आता । क्योंकि प्रियंका एक ऐसा तूफान है कि बीजेपी के सारे तम्बू उस तूफान से उड़ जायेंगे। एन के पन्डित ने कहा कि राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस का एजेंडा आगामी चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ करने का है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]