लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

प्रतिभा सिंह बोली- कांग्रेस नहीं, भाजपा की चिंता करें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

SAPNA THAKUR | 2 सितंबर 2022 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कांग्रेस की गारंटी पर सवाल उठाया पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी भाजपा की चिंता करनी चाहिए न कि कांग्रेस की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था, अब विधानसभा चुनावों में लोग उसे प्रदेश की सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा ने अपने कोई भी चुनावी वादे पूरे नही किये, अब चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को जो गारंटी दी है वह कांग्रेस के वचन है, जिसे वह हरहाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए जन कल्याण के कार्यो को किया है,जबकि भाजपा ने देश प्रदेश में अपने जन विरोधी फैसलो व निर्णयों से लोगों की कमर ही तोड़ दी है। देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने देश की अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की दस गारंटियों को जनहित में पार्टी का एक बड़ा व ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा है कि प्रदेश के जन कल्याण व विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है और आगे भी उसे पूरा करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव को दूर करते हुए उनकी पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर। महिला उत्थान व जन कल्याण कार्यो, सामाजिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]