HNN / कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में इन दिनों पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए भर्ती चली हुई है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 205 और महिला कांस्टेबल की 68 व 20 पद पुरुष चालक के हैं। आज भर्ती का दसवां दिन है, सुबह से ही पुलिस मैदान धर्मशाला में भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। गौरतलब हो कि इस बार पुलिस भर्ती पारदर्शिता के साथ चल रही है। वही , कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है।
अब तक इतने उम्मीदवार हुए पास
पहले दिन की भर्ती में 1500 उम्मीदवारों में से 493 ने मैदान पास किया है। दूसरे दिन 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए। तीसरे दिन 689 ने मैदान पास किया जबकि 492 मैदान पास नहीं कर सके। चौथे दिन 679 , पांचवें दिन 654 , छठे दिन 697 ने ग्राउंड पास किया। सातवें दिन 702, आठवें दिन 671 और नौंवे दिन 670 युवाओं ने ग्राउंड पास किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





