HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में स्थित पीजी कॉलेज हॉस्टल की करीब 20 छात्राओं को अचानक फूड प्वाइजनिंग हो गई। इसके बाद सभी छात्राओं को तुरंत 108 की मदद से अस्पताल लाया गया। यहां सभी छात्राओं का उपचार किया गया। इस दौरान एक छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में दाखिल किया गया जबकि शेष छात्राओं को प्राथमिक उपचार के दौरान वापस हॉस्टल भेज दिया गया।
जब धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य राजेश शर्मा से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि जनरल गर्ल हास्टेल में 63 लड़कियां हैं। इनमें से महज 20 के करीब लड़कियों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। उन्होंने कहा कि यह फूड प्वाइजनिंग कैसे हुआ है, इसकी जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामान्य डाइट चार्ट व शेड्यूल के हिसाब से लड़कियों को सही भोजन परोसा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की कोई कोताही पाई जाती है तो उस पर कार्यवाही होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group