लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पशुओं को चारा डालने गई महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

SAPNA THAKUR | 5 अक्तूबर 2021 at 10:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

लडभड़ोल की पंचायत तुलाह के गांव चुल्ला में पशुओं को चारा डालने गई एक महिला को सांप ने डंस लिया। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसे लडभड़ोल अस्पताल से गंभीर अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया परंतु महिला की जान नहीं बच सकी। महिला को मृतक महिला की शिनाख्त 48 वर्षीय बर्फी देवी निवासी गांव चुल्ला के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब महिला गौशाला में पशुओं को चारा डालने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक ही जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद पीड़ित महिला के परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए और समय पर सही इलाज ना मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें