लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का शिमला में जोरदार विरोध, गांधी परिवार के समर्थन में सड़कों पर उतरी पार्टी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 17 अप्रैल 2025 at 7:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिमला

ईडी की कार्यवाही को बताया केंद्र सरकार की बदले की भावना से प्रेरित कदम

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने 16 अप्रैल को शिमला स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मोहनलाल ब्राक्टा, संजय अवस्थी और बाबा हरदीप सिंह सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इनके अलावा सेवादल के प्रमुख अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, पार्टी के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने ईडी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में ईडी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एजेंसी अब भाजपा की कठपुतली बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का समाचार पत्र है, जिसमें किसी भी प्रकार का लेनदेन या भ्रष्टाचार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को डराने और दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा: सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश की समस्याओं जैसे बेरोजगारी और महंगाई को संसद और जनता के बीच उठाते हैं, जिससे भाजपा सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने की हिम्मत रखते हैं, यही कारण है कि केंद्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है। उन्होंने सोनिया गांधी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद त्याग कर पार्टी सेवा को प्राथमिकता दी।

प्रतिभा सिंह और राठौर ने भी साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के खिलाफ चार्जशीट राजनीतिक प्रतिशोध है।

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ईडी की यह कार्रवाई 11 साल बाद की गई है और पूरी तरह तथ्यहीन और राजनीतिक प्रेरित है। उन्होंने भाजपा को राफेल और इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मामलों की जांच की चुनौती दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]