निशुल्क कानूनी सहायता बारे किया जाएगा जागरुक….

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

निशुल्क कानूनी सहायता के प्रति आम लोगों को सजग करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देशभर में पेन इंडिया आउटरीच अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्तूबर से शुरू हो गया है जोकि 8 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना के सचिव विवेक खनाल ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र लोगों को प्रदान की जा रही निशुल्क सहायता बारे जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभात फेरियों निकाली जाएंगी।

इस कड़ी में ऊना शहर में प्रभात फेरी निकाली गई और लोगों को कानूनी अधिकारों बारे जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में 308 गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत लोगों को विवादों को आपसी सहमति से लोक अदालतों और मध्यस्थता केन्द्रों के माध्यम से सुलझाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से गरीब व असहाय सहित अन्य पात्र व्यक्तियों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान किया गया हैं। पात्र लोग इस सेवा का लाभ लेकर अपने मामलों को सुलझा सकते है। उन्होंने बताया जिला न्यायिक परिसर में वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र स्थापित किया गया है। इस केन्द्र के माध्यम से लोग मध्यस्थता द्वारा न्यायलायों के बाहर ही अपने विवादों का समाधान कर सकते हैं। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत होती है।


Posted

in

,

by

Tags: