HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए महिला से चरस बरामद की है। उक्त महिला से पुलिस ने ढाई किलो के करीब चरस की खेप पकड़ी है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
जानकारी अनुसार, औट पुलिस थाना के बाहर टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही थी कि तभी भुंतर से मंडी आ रही निजी बस को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान पुलिस की नजर बस में सवार रशिया के मास्को की 49 वर्षीय महिला पर पड़ी जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लिहाजा संदेह के आधार पर जब उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो 2 किलो 412 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





