लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में उमड़ा महिलाओं का सैलाब

SAPNA THAKUR | 15 मार्च 2022 at 3:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश में जयराम सरकार और नाहन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल द्वारा किए गए विकास कार्य धरातल पर नजर आते हैं। इसकी पुष्टि महिलाओं का उमड़ा जनसैलाब करता हुआ नजर आता है। यह बात सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नाहन में आयोजित महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन में कही। सुरेश कश्यप नाहन मंडल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

जबकि कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद विशेष रूप से उपस्थित रही। महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन में भारी तादाद में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं शामिल रही। उपस्थित महिला जन समूह को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस तरीके से कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है उससे एक बात तय हो जाती है कि जितने भी विकास कार्य हुए हैं वह सब धरातल पर हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने पिछले सवा चार वर्षों में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ महिला शक्ति को सशक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत में महिलाएं भी आत्म निर्भर बनी है। कश्यप ने दावे के साथ कहा कि जिस प्रकार चार राज्यों में भाजपा सरकार ने मिशन रिपीट किया है निश्चित ही प्रदेश में भी जयराम सरकार फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। पूछे गए एक सवाल के जवाब में कश्यप ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। प्रदेश में पहले भी कई दूसरे तीसरे दल आए सभी कहीं ना कहीं गुम हो गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुकाबला केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच में ही होगा मगर कांग्रेस के जो हालात देश में बने हैं निश्चित ही प्रदेश से भी कांग्रेस का नामोनिशान समाप्त हो जाएगा। तो वही प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मीधर सूद ने डॉ. राजीव बिंदल को विधानसभा क्षेत्र में विकास का पर्याय बताते हुए 2022 में उन्हें फिर से भारी मतों से जिताने की अपील करी। उन्होंने कहा कि 2022 मिशन रिपीट को लेकर महिला मोर्चा ने कमर कस ली है।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता जिस क्षेत्र में जिताऊ महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहेंगी उसके लिए संगठन में भी पैरवी की जाएगी। रश्मि धर सूद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा अपना अहम रोल भी साबित करेगा। आयोजित महिला सम्मेलन में जिला सिरमौर महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष प्रोमिला, नाहन मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मोना ठाकुर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें