लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धौलाकुआं में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नाहन से जोड़े घरेलु संबंध

PRIYANKA THAKUR | 31 अक्तूबर 2022 at 6:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर से पुराने संबंध बताकर लोगों को रिझाने का खूब प्रयास

HNN / नाहन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर ने सिरमौर से पुराने संबंध बताकर लोगों को रिझाने के खूब प्रयास किए। करीब 35 मिनट के संबोधन में उन्होंने सिरमौर के कई स्थलों के नाम गिनवाकर संघ के प्रचारक के दौरान किए गए अपने दौरों को याद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि वह साइकिल पर सवार होकर श्रीरेणुकाजी आया करते थे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी होने के नाते सहयोग की भावना हर किसी में होनी चाहिए। आपस में मधुर संबंध रिश्तों को और मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और हिमाचल लोगों की आपसी रिश्तेदारियां हैं।

हरियाणा के लोगों की हिमाचल के चुनाव में अहम भूमिका रही है। हरियाणा के चुनाव में भी हिमाचल के भाजपा कार्यकर्ता अपना अहम योगदान देते आए हैं।उन्होंने कहा कि धूमल व जयराम की सरकार में हरियाणा सरकार ने कई प्रोजेक्टों पर साथ काम किया है।

कुछ प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिसमें नाहन विस के आदिबद्री बांध, श्रीरेणुकाजी बांध के साथ साथ सड़कों और पुलों पर काम चल रहा है। धार्मिक नगरी रेणुकाजी, गुरू नगरी पांवटा साहिब को याद करते हुए उन्होंने अन्य स्थानों से भी संबंध जोड़े और कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र से भी उनका काफी पुराना नाता है। …

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]