देश के कोने-कोने में पहुंचा कुल्लू-मनाली का सेब

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली के सेब की प्रदेश भर में बेहद ज्यादा डिमांड रहती है। इसी का कारण है कि कुल्लू-मनाली का सेब पंजाब, दिल्ली, गुजरात, मुंबई और देश की कई मंडियों में पहुंचता है। इस वर्ष डिमांड अधिक होने के कारण बागवानों को सेब के बेहतरीन दाम मिले हैं।

हालांकि जिले में सेब का सीजन समाप्त हो गया है। अभी केवल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों का ही सेब मंडियों में दस्तक दे रहा है। जिला में इस साल 72 लाख पेटी सेब का उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन इस बार केवल 50 लाख पेटी सेब का उत्पादन ही हो पाया।

बेमौसम बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब की फसल खासी प्रभावित हुई है। इसी का नतीजा है कि इस बार सेब का उत्पादन अनुमान की अपेक्षा कम रहा। तो वही, ओलावृष्टि के चलते कुछ फल दागी भी हुए जिससे बागवानों को उनके बेहतर दाम नहीं मिल पाए। हालांकि बाद में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ी और दामों में भी उछाल आया।


Posted

in

,

by

Tags: