HNN/ ऊना
जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पंजावर गांव में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां ताया ने अपने ही भतीजे पर दराट से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
जब बच्चे की मां अपने बेटे को बचाने के लिए वहां आई तो उस व्यक्ति ने मां पर भी वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल बच्चे की पहचान 7 वर्षीय अंशित पुत्र नवीन कुमार व मां बबीता धीमान पत्नी नवीन कुमार निवासी पंजावर के तौर पर हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर में अकेला था। उसकी मां कुछ काम से बाहर गई हुई थी।
इस दौरान अचानक ही बच्चे के ताया ने उस पर दराट से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस वारदात में बच्चे को दोनों कानों और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।
जब बच्चे की मां घर वापस पहुंची तो वह अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने महिला पर भी वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
जब गांव के एक व्यक्ति ने आरोपी को इस वारदात को अंजाम देते हुए देखा तो उसने तुरंत मां बेटी को उसके चंगुल से छुड़वाया। जिसके बाद उसने तुरंत दोनों घायलों को रीजनल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सोहन लाल उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group