लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जानें, कब है सर्वपितृ अमावस्या और इस दिन श्राद्ध करने का महात्म…

PRIYANKA THAKUR | 5 अक्तूबर 2021 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

 पंचांग के अनुसार अश्विन मास के कृष्ण पक्ष को पितर पक्ष के नाम से जाना जाता है। पितर पक्ष का समापन अश्विन मास की अमावस्या तिथि को होता है। इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या या महालय अमावस्या भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन पितरों के श्राद्ध का अंतिम दिन होता है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन ज्ञात, अज्ञात सभी पितरों के निमित्त श्राद्ध करने का विधान है।

जिन्हें अपने परिजनों की मृत्यु की तिथि को ज्ञान न हो वो भी इस दिन अपने पूर्वजों का तर्पण या श्राद्ध कर सकते हैं। इस साल सर्व पितृ अमावस्या 06 अक्टूबर, दिन बुधवार को पड़ रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सर्वपितृ अमावस्या की तिथि

अश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्व पितृ अमावस्या तिथि के श्राद्ध का विधान है। पंचांग के अनुसार अमावस्या कि तिथि 05 अक्टूबर को सांय काल 07 बजकर 04 मिनट से शुरू हो कर 06 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। अमावस्या तिथि का सूर्योदय 06 अक्टूबर को होने के कारण सर्व पितृ अमावस्या 06 तारीख को ही मानी जाएगी। ये पितर पक्ष का अंतिम दिन होता है, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र का प्रारंभ हो जाएगा।

इस साल शारदीय नवरात्रि 8 दिन तक चलेंगे।

नवरात्रि में तृतीया और चतुर्थी तिथि एक साथ पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 09 अक्टूबर, दिन शनिवार को तृतीया सुबह 07 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर, दिन रविवार को सुबह 05 बजे तक रहेगी।

शारदीय नवरात्रि चित्रा नक्षत्र में प्रारंभ हो रहे हैं। शारदीय नवरात्रि में पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसे कलश स्थापना भी कहते हैं। इस दौरान नौ दिनों तक व्रत का संकल्प लिया जाता है।

कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 7 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 16 मिनट से सुबह 07 बजकर 11 मिनट तक है। घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक है। कलश स्थापना निषिद्ध चित्रा नक्षत्र के दौरान की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें