लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चूड़धार में 60 साल बाद पहली बार मई में हुई बर्फबारी, 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

PRIYANKA THAKUR | 23 मई 2022 at 8:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हरिपुरधार

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में बर्फबारी होने से तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि इससे पहले चूड़धार में 1982 में मई माह में बर्फबारी हुई थी। वही , 60 साल बाद इस साल मई में बर्फबारी दर्ज की गई। हिमपात होने से चूड़धार की चोटियां एक बार फिर बर्फ से ढक गई है।

बता दें कि चूड़धार में अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक बर्फबारी होती है। उसके बाद श्रद्धालु चूड़धार यात्रा शुरू करते हैं। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग चूड़धार यात्रा पर निकल रहे हैं। लेकिन अचानक हुई बर्फबारी से कुछ लोग वही फंस गए। तो कुछ लोगों ने बर्फबारी का पूरा आनंद उठाया। बर्फबारी होने से एक बार फिर आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]