बोले- भाजपा को चुनावों के समय आई ओपीएस की याद
HNN / शिमला
कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर भाजपा नेता अब मंचों पर रो रहे हैं। भाजपा नेताओं के यह आंसू सत्ता से विदाई के दर्द के कारण निकल रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश उमड़ा है, जो भाजपा नेताओं को साफ दिख रहा है। महंगाई, बेरोजगारी के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है, जिससे अब भाजपा के नेता मंचों पर रो रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर सालों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, उल्टा अपने हकों को लड़ने वाले कर्मचारियों पर केस दर्ज कर उनकी ट्रांसफर कर प्रताड़ित किया गया। अब चुनावों के समय भाजपा नेताओं को ओपीएस की याद आ रही है और कह रहे हैं कि कमेटी बनाई गई है।
प्रदेश के कर्मचारी अब गुमराह होने वाले नहीं हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों को सबसे पहले ओपीएस लागू कर लाभ दिया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से रोना शुरु किया, तो अब भाजपा के सारे नेता रोने लगे हैं। चुराह में हंसराज रो रहे हैं तो रोहडू में शशिबाला रो रहीं हैं। इन नेताओं के रोने से साफ दिख रहा है कि भाजपा नेताओं को सत्ता का मोह कितना है। अब सत्ता छिन रही है तो हर गली मोहल्ले में रो रहे हैं।
सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता पांच साल से परेशान है। भाजपा सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। पुलिस भर्ती की, तो उसी का पेपर बेच दिया, जिससे इस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। वहीं महंगाई से आम जनता बहुत परेशान है। रोज महंगाई बढ़ती जा रही है जिससे आम आदमी को दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार ने खाने पीने की वस्तुओं दूध दही, आटा चावल पर भी जीएसटी लगा दिया। जिससे महंगाई आसमान छू रही है।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे थे। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को जयराम सरकार ने प्रताड़ित किया। कर्मचारियों पर केस दर्ज किए और तबादला कर प्रताड़ित किया गया। जिससे कर्मचारियों ने मन बना लिया है कि कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





