HNN/ चंबा
सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत खरल के मल्ला गांव में घास काट रही एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया। इस दौरान महिला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक महिला की शिनाख्त 55 वर्षीय धनी देवी पत्नी हिमिया राम निवासी गांव मल्ला के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार महिला धनी देवी सुबह पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली परंतु काफी देर तक भी वापस नहीं आई। परिजनों को जब महिला की चिंता हुई तो वह उसे देखने के लिए गए। इस दौरान महिला का शव ढांक में पाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group