केंद्र द्वारा प्रदत राहत राशि की प्रदेश सरकार कर रही बंदर बाट- सुरेश कश्यप

सराहाँ में आयोजित हुआ भाजपा का त्रिदेव सम्मलेन, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

HNN/सराहाँ

प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार अल्पमत में आ चुकी है और यह सम्भव है कि आगामी लोकसभा के चुनाव के साथ ही प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी सम्पन्न हो सकते हैं। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने सराहां में भाजपा द्वारा आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।

बता दें कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को सराहां में पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओ को बताया तथा आमजनमानस तक इन नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने की अपील की। कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार केंद्र से आई राहत राशि की बंदर बाट कर अपने चहेतों को इसका लाभ दे रही है, जबकि यह राहत राशि आम जनमानस को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर अब प्रदेश की महिलाओं का अप्रैल फुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बिना बजट के प्रावधान के वह अप्रैल महीने से महिलाओं को 1500 रूपये देने की बात कर रहे हैं। लेकिन शायद उन्हें यह भी मालूम होना चाहिए कि अप्रैल में आदर्श आचार सहिंता लग जाएगी।

ये बात आज प्रदेश की हर महिला जानती है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया भर में तारीफ है, उन्होंने देश की पुरे विश्व में एक नयी पहचान बनाई है और उसी के बलबूते पर अब फिर से मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सभी चार सीटों पर भाजपा को प्रदेश की जनता अपना मत रूपी आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जरूरी टिप्स दिये। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव भंडारी, भाजपा मंडल पच्छाद अध्यक्ष नरेंद्र गोसाईं, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू, अनूप शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मोजूद रहे।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: