लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

कुटलैहड़ -बड़सर -पीपलू -भ्यांबी मार्ग का 33 करोड़ से होगा कायाकल्प

PARUL | 8 सितंबर 2024 at 11:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पीपलू-भ्यांबी मार्ग को चौड़ा करने की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने बीते कुछ माह पूर्व मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए घोषणा की थी। अब मार्ग को चौड़ा करने के लिए राशि की स्वीकृति मिल गई है।लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के विकास कार्य के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रदेश सरकार की ओर से सड़क के चौड़ीकरण के लिए लगभग 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के चौड़ा होने से स्थानीय बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई कम है, लेकिन आने वाले समय में इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम होगा। स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द मार्ग के चौड़ीकरण होने की बात कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री के पास मांग पहुंचते ही उन्होंने बिना देरी किए इस सड़क के कायाकल्प की घोषणा की, जबकि अब इसके लिए राशि की मंजूरी भी कर दी गई है। विभाग जल्द टेंडर पूरा कर संबंधित ठेकेदार को इसका कार्य आवंटित करेगाइसके चंद दिन बाद सड़क के चौड़ीकरण को लेकर कार्य युद्धस्तर पर आगे बढ़ेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से पीपलू-भ्याम्बी मार्ग को चौड़ा करने के लिए सरकार ने राशि की स्वीकृति दे दी है। अक्तूबर के अंत तक इसका कार्य शुरू भी कर दिया जाएगा

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]