HNN/ नाहन
करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के होनहार विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मेरिट आधार पर 2020-21 में छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। स्कूल की प्रधानाचार्य विजय चौहान ने कहा कि +2 बोर्ड की परीक्षा में कल्पना चावला तथा इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना में 24 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है।
इनमें मैथिली, मानसी, समृति, आदिति, खुशी ठाकुर, अंशवी बंसल, प्रांशु गर्ग, रिया पंडित, सपना, गार्गी तंवर, देवांशी ठाकुर, आरूषी शर्मा, वैशाली शर्मा, वंशिका सैनी, अवंतिका सिंह, अध्या शर्मा, वैष्णवी अरोड़ा, कृति चौहान, अंजनी, अंबिका राज, वैष्णवी, नंदिनी कश्यप, प्रियल तथा रहीम आदि शामिल है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कक्षा दसवीं से स्वामी विवेकानंद, डॉ आंबेडकर, ठाकुर सेन छात्रवृत्ति योजना में 24 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। इनमें आदर्श, स्नेहा, शर्मा, नितिन तोमर, आर्षप्रीत, जैसल, नव्या भारद्वाज, प्रगति बंसल, अरनव गौतम, विपुल वर्मा, रूषदा, रिधिमा अग्रवाल, युगम, उर्वशी सरण, वरुणा, करण, लक्ष्य चौहान, तनिष्क सैनी, राघव कश्यप, मुस्कान, प्रिया, अंशिका शर्मा तथा उद्धव शामिल है।
वहीँ, विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर स्कूल के चेयरमैन एसएस राठी, मुख्य समन्वयक मनोज राठी एवं ललित राठी ने खुशी जताई तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group