लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एनएच 707 पर वाहनों की आवाजाही बंद, पैदल आने-जाने पर भी लगा पूर्ण प्रतिबंध

PRIYANKA THAKUR | 19 जनवरी 2022 at 12:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिलाई

सिरमौर के राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुए लैंडस्लाइड के चलते मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हुआ है। ऐसे में मार्ग को दोबारा बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं। मार्ग को जल्द बहाल किया जा सके, इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

उधर, एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मार्ग को जल्द बहाल करने के आदेश जारी हुए हैं। जिसके चलते लैंडस्लाइड वाली जगह से सभी तरह की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। एसडीएम ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यहां एक साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है और साथ ही पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं ताकि मार्ग को बहाल करने में कोई बाधा ना आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान एसडीएम ने लोगों से भी अपील की है कि वह पैदल भी इस जगह न जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 बहाल नहीं हो जाता तब तक रोनहाट मार्ग से जाएं। गौरतलब हो कि 2 दिन पहले इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते 3 लोगों की दबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया और लैंडस्लाइड वाली जगह से वाहन व पैदल आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें