शिमला
भाजपा राहुल गांधी की सक्रियता से घबरा गई है : सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईडी को केंद्र सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि भाजपा राहुल गांधी की सक्रियता से घबरा चुकी है, इसलिए कांग्रेस नेताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संसद और जनता के बीच जनहित से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का देश को दिशा देने में ऐतिहासिक योगदान रहा है और राहुल गांधी हमेशा जनता की लड़ाई लड़ते आए हैं। केंद्र सरकार के ऐसे हथकंडे उन्हें रोक नहीं सकते।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना यह दर्शाता है कि भाजपा नेतृत्व उनमें किस हद तक डरता है।
प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। केंद्र सरकार कांग्रेस की आवाज को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का सहारा ले रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेगी और नेताओं को झूठे मामलों में फंसा कर सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने ईडी की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





