लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने दिसम्बर को होगी जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता

PRIYANKA THAKUR | 21 दिसंबर 2021 at 2:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, नरेश पाल गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के धावकों के लिए जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे सिन्थैटिक एथलेटिक्स ट्रैक, धर्मशाला में किया जा रहा है। उन्होंने बताया 15 वर्ष तक के लड़के व लड़कियों (जिनका जन्म 01 दिसम्बर, 2006) के आयुवर्ग के लिए 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 6000/- रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000/- रुपए और तृतीय पुरस्कार 4000/- रुपए रखा गया है।

इसी प्रकार 19 वर्ष तक के लड़के व लड़कियों (जिनका जन्म 01 दिसम्बर, 2002) के आयुवर्ग के लिए 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 6000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000/- रुपए और तृतीय पुरस्कार 4000/- रुपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छृक अभ्यार्थी अपने आयु प्रमाण-पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति, आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की फोटो प्रति साथ लाना सुनिश्चित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इच्छुक धावक अपने मूल दस्तावेजों सहित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में 24 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 9 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]