आज का राशिफल : आपके दिन को दिशा देने वाला है। कुछ राशियों को करियर, धन और प्रेम में नई उपलब्धियां मिलेंगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्कता की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, सितारे आज आपके लिए क्या संदेश लेकर आए हैं ।
मेष राशि (Aries)
दिन आनंदमय रहेगा और किसी विपरीत लिंग के सहयोग से लाभ संभव है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, पर संतान की सेहत पर ध्यान दें। हनुमान जी को लाल फूल और गुड़ अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus)
सेहत में सुधार और ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और 5 कौड़ियां घर में रखें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिथुन राशि (Gemini)
परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। गणेश जी को दूर्वा और लड्डू अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer)
थकान और दर्द महसूस हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। चंद्रदेव को दूध में मिश्री मिलाकर अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo)
तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और करियर में प्रगति होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
मानसिक दबाव रहेगा, लेकिन परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा। शाम का समय आनंदमय रहेगा। माता दुर्गा को इत्र और मीठा पान अर्पित करें।
तुला राशि (Libra)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। काम समय पर निपट जाएंगे। भगवान कृष्ण को तुलसी पत्र अर्पित करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
परिवार में सौहार्द रहेगा, बच्चों के साथ समय बितेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और बेलपत्र अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक लाभ होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn)
निवेश के नए अवसर मिलेंगे और संपत्ति से लाभ होगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
धन हानि की संभावना है, सतर्क रहें। परिवार में सुकून रहेगा पर जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। भगवान शनि को नीले फूल चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces)
भाग्य का साथ मिलेगा और रोमांस के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तुलसी का दीपक जलाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





