HNN / चंबा
जिला चंबा में दो बस हादसों के बाद अब एक और हादसा पेश आया है। यहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। स्कूटी सवार दो महिलाओं में एक महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरी महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी और जेठानी थी।
हादसा चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली में काली माता मंदिर के पास पेश आया है। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय रीतू पत्नी संजय जबकि लापता महिला की पहचान 28 वर्षीय प्रीति पत्नी करण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दो महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर काम के सिलसिले से कही जा रही थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर साल खड्ड में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने एक महिला का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरी महिला का कही कुछ पता नही चल पा रहा है। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group