लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 23 वर्षीय युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 31 अगस्त 2022 at 1:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के गोंदपुर बनेहड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। हालांकि, युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए दौलतपुर के निजी अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304 ए और एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार, गोंदपुर बनेहड़ा के ब्रह्मपुर गांव निवासी 23 वर्षीय अनमोल शर्मा पुत्र मनोहर लाल बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने युवक को टक्कर मार दी। गोंदपुर बनेहड़ा निवासी सुशील कुमार को सड़क पर बड़े जोर की आवाज आई जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि अनमोल सड़क पर ही जख्मी अवस्था में पड़ा हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उसे दौलतपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीँ, सुशील कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304 ए और एमवी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उक्त वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]