HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना बन रही है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग केंद्र शिमला में आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वीरवार को शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया है।