हिमाचल के दो बेटे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने….

BySAPNA THAKUR

Nov 13, 2021

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि पैरालंपिक में सिल्वर मैडल जीतने पर निषाद कुमार और टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय हाॅकी टीम के अर्जुन को “अर्जुन अवार्ड” से आज नवाजा गया है। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के दोनों बेटों को शनिवार शाम को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिया गया है।

बता दें कि ऊना के रहने वाले निषाद कुमार ने पैरालंपिक में हाई जंप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। निषाद ने जिला ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश सहित इंडिया का नाम रोशन किया था। उधर, टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाॅकी टीम के हरेक सदस्य को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। इसमें चंबा के डलहौजी उपमंडल के 26 वर्षीय वरुण कुमार भी शामिल थे।

The short URL is: