पहले भी गोवंश हत्या और गौ तस्करी के मामलों में रहे हैं आरोपी
हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन/ पांवटा साहिब
नाहन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से गोवंश हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हिमाचल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह कार्रवाई पांवटा साहिब के समीप यमुना नदी में लगभग 22 गोवंश के अवशेष मिलने के बाद की गई है। इस मामले में दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नौशाद, गुलबहार, नौशाद, मुखरफ उर्फ काला, समीर, शाहरुख, सादिक, तोसीब बताए हैं। ये सभी आरोपी देहरादून जिले के सहसपुर थाने के खुशहालपुर गांव के निवासी हैं।
इनमें से कई आरोपी पहले भी गोवंश हत्या और गौ तस्करी के मामलों में आरोपी रहे हैं।हिमाचल पुलिस ने पुरुवाला थाना क्षेत्र के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिनमें शाहनवाज और इरशाद मानपुर देवड़ा तहसील पांवटा साहिब निवासी हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु कटान उपकरण, तीन चापड़, एक बड़े आकार की खुखरी और दो लकड़ी के गुटके भी बरामद किए हैं।
इस मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह और एसपी सिरमौर निश्चन सिंह नेगी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि ऐसे किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसे अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बॉर्डर एरिया में सर्विलेंस बढ़ाई जाएगी।
दोनों राज्यों की पुलिस समय-समय पर संयुक्त गश्त भी करेगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बॉर्डर एरिया में अपराध रोकने के सूचनाओं का आदान-प्रदान और इंटेलिजेंस इनपुट साझा किए जाएंगे। साथ ही एक दूसरे राज्यों के अपराधियों को पकड़ने में पुलिस मदद करेगी।

वही पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग करी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group