लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हर महीने की पहली तारीख को दिया जायेगा वेतन, ओवरटाइम की राशि…

PRIYANKA THAKUR | 19 अक्तूबर 2021 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों को अब हर महीने की 1 तारीख को समय से वेतन दिया जाएगा। इतना ही नहीं 22 अक्टूबर को ओवरटाइम की राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि 12,000 कर्मचारियों को पिछले 35 महीने से ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया ना ही इन कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल पाता था।

जिसके चलते इन्होंने 18 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। लेकिन 17 अक्टूबर को कर्मचारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली। उसके बाद कल डेढ़ घंटे तक हुई बैठक में कई फैसले लिए गए। इस फैसले से निगम के करीब 12000 कर्मचारियों को राहत मिली है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]