लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली में लाई जाएगी और अधिक दक्षता- डॉ. निपुण जिंदल

Ankita | 2 जुलाई 2023 at 12:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कर्मचारियों की मांगों पर किया जाएगा सहानुभूतिपूर्वक विचार

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने को बोर्ड के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बोर्ड से संबंधित आवश्यक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता लाने के लिए सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कर्मचारी संघ से बोर्ड की कार्यप्रणाली को और अच्छा करने के संबंध में विचार मांगे और उनपर विस्तार से चर्चा की। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऊपर प्रदेश के बच्चों के भविष्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का जीवन प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करने के लिए बोर्ड के हर कर्मचारी अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास हमेशा करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान बोर्ड से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों का पक्ष जाना और उचित दिशा निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के पदाधिरियों ने इस अवसर पर डॉ. निपुण जिंदल के समक्ष विस्तार से अपनी समस्याओं को रखा।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने कर्मचारी संघ की सभी समस्याओं को इत्मीनान से सुनते हुए उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और कर्मचारी संघ की बेहतरी के लिए जो भी उचित कदम उठाने होंगे, उन्हें वे जरूर उठाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें