लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

सासे ने हिमाचल के चार जिलों में दी हिमस्खलन की चेतावनी

SAPNA THAKUR | 17 मार्च 2022 at 10:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पर्यटकों सहित आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सासे ने जलोड़ी दर्रा से लेकर लेह तक हिमस्खलन की चेतावनी जारी करी है। बता दें कि इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है जिसके चलते हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

सासे ने प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, किन्नौर, चंबा के पांगी-किलाड़ और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन का खतरा जताया है। उधर, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में पर्यटकों सहित लोगों से अपील है कि वह ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख ना करें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]