HNN/ शिमला
राजधानी शिमला से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दोनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। दोनों को पुलिस ने चंडीगढ़ के मोहाली में स्थित एक होटल से रेस्क्यू किया है। हालांकि, दोनों नाबालिग लड़कियां यहां कैसे पहुँची इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि छोटा शिमला पुलिस थाना में कसुम्पटी निवासी राजेश्वरी देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 11 फरवरी को उनकी 16 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय भांजी बस में सवार होकर शिमला से सुंदरनगर के लिए निकली थी। परंतु दोनों सुंदरनगर नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मोहाली के एक होटल से ढूंढ निकाला। पूछताछ के मुताबिक दोनों लड़कियां सुंदरनगर की बजाय पंजाब पहुंच गईं। पुलिस को इनकी लोकेशन रोपड़ की मिली थी। 12 फरवरी को दोनों चंडीगढ़ पहुंच गई। यहां पर नाबालिग दो दिन तक पीजी में ठहरी थीं। 14 फरवरी को दोनों चंडीगढ़ से मोहाली चली गईं।
यहां पर दोनों एक होटल में रुकीं। जिसके बाद दोनों को शिमला लाया गया और यहां दोनों को अदालत के समक्ष पेश कर उनके ब्यान कलमबंद किए गए। इसके बाद पुलिस ने इन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group