बिहार के मंत्री नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

By Shailesh Saini Published: 15 Dec 2025, 9:34 AM | Updated: 15 Dec 2025, 9:34 AM 1 min read

​पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई, जयराम ठाकुर बोले- उनके नेतृत्व में और मजबूत होगी पार्टी

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का एलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वह जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे।​भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी लेटर में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।​पीएम मोदी ने बताया युवा और परिश्रमी नेता​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर बधाई संदेश में लिखा, “नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है।

“​राजनाथ सिंह ने कहा ऊर्जावान नेता​

बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, “बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे।

“​जयराम ठाकुर ने भी जताई खुशी

​शिमला से, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को बधाई दी है।​उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, “भाजपा नितिन नबीन के नेतृत्व, परिश्रम और समर्पण से और अधिक मजबूत होगी। नितिन नबीन एक कर्मठ, ऊर्जावान एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जिनके पास संगठन और शासन दोनों का समृद्ध अनुभव है।

Tags: