लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश के 3 दिव्यांग खिलाड़ी कजाकिस्तान रवाना

Ankita | 1 जुलाई 2023 at 3:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

प्रदेश दिवयांग कल्याण संघ के महासचिव जगदीश ठाकुर ने आज यंहा जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के 03 दिव्यांग खिलाडी विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप 2023 ( पुरुष एवं महिला वर्ग ) में कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना में 03 जुलाई से 08 जुलाई 2023 को आयोजित हो रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बंगलूरू से रवाना हो चुके है यह खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने बताया कि 03 से 08 जुलाई 2023 के बीच में विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप 2023 कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना में आयोजित हो रही, इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 03 खिलाड़ी जिनमें महिला वर्ग में रचना कुमारी जिला बिलासपुर, माला भगती जिला किन्नौर एवं पुरुष वर्ग में युधिष्ठिर कुमार जिला किन्नौर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें तथा अपनी प्रतिभा का दमखम दिखायेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि आज 01 जुलाई को सुबह भारतीय टीम बंगलुरु से कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना के लिए रवाना हो गई है। प्रदेश दिवयांग कल्याण संघ के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनायें दी और कहा कि यह प्रदेश के दिव्यांग खिलाडियों के लिए गौरव का क्षण है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें